AIMA MAT Admit Card 2025: आइमा मैट सीबीटी एडमिट कार्ड mat.aima.in पर जारी, 28 सितंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | September 25, 2025 | 06:03 PM IST | 1 min read
एमएटी सीबीटी सितंबर 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBookनई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने कंप्यूटर आधारिट टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (MAT 2025) के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट सीबीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
आइमा मैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एमएटी सीबीटी हाल टिकट में उम्मीदवार का पूरा नाम, रोल नंबर/ आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा अवधि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
एमएटी सीबीटी सितंबर 2025 परीक्षा 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट वर्ष में चार बार फरवरी, मई, सितंबर और दिसंबर में दो मोड सीबीटी और पीबीटी में आयोजित किया जाता है।
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। पेपर में 5 सेक्शन से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
MAT CBT Admit Card 2025: डाउनलोड करें
मैट सीबीटी एडमिट कार्ड 2025 निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- आइमा मैट की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘लॉगिन फॉर मैट’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- मैट सीबीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
AIMA MAT Exam Pattern 2025: एग्जाम पैटर्न
नीचे सारणी में कैंडिडेट आइमा मैट परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
| सेक्शन | विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | लैंग्वेज कॉम्प्रिहेन्शन | 30 |
| 2 |
इंटेलिजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग
|
30 |
| 3 |
मैथमैटिकल स्किल्स
|
30 |
| 4 |
डेटा एनालिसिस एंड सफिशिएंसी
|
30 |
| 5 |
इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट
|
30 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई