AIMA MAT Admit Card 2025: आइमा मैट एडमिट कार्ड सीबीटी के लिए mat.aima.in पर जारी, परीक्षा तिथि 23 मार्च
Abhay Pratap Singh | March 17, 2025 | 07:16 PM IST | 2 mins read
एआईएमए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने आज यानी 17 मार्च को आइमा मैट 2025 एडमिट कार्ड कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर एमएटी सीबीटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएमए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी/ जन्म तिथि और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। AIMA MAT CBT 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फॉर्म नंबर, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और परीक्षा स्थल का पता जैसे विवरण शामिल हैं।
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। मैट 2025 रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। MAT CBT 2025 परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। एमएटी सीबीटी पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। आइमा मैट प्रश्नपत्र में कुल पांच सेक्शन होंगे, प्रत्येक से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Also read UCEED Counselling 2025: यूसीड काउंसलिंग पंजीकरण uceed.iitb.ac.in पर शुरू, शुल्क, सीट मैट्रिक्स जानें
AIMA MAT का आयोजन दो माध्यमों पेपर आधारित टेस्ट (PBT) और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाता है। MAT स्कोर एक वर्ष के लिए वैध होता है। आइमा मैट पीबीटी परीक्षा 9 मार्च को आयोजित की गई थी। जिसके लिए आइमा मैट पीबीटी 2025 एडमिट कार्ड 5 मार्च को जारी किया गया था।
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन देश भर के विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों में प्रबंधन में स्नातकोत्तर, डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AIME MAT CBT 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
MAT CBT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- ‘लॉगिन’ टैब ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- पुनः लॉगिन आइकन पर क्लिक करें।
- MAT CBT 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें