Abhay Pratap Singh | March 17, 2025 | 06:40 PM IST | 2 mins read
एनसीएचएम जेईई 2025 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Now
नई दिल्ली: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 (NCHM JEE 2025) के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए आज यानी 17 मार्च से करेक्शन विंडो खोल दी गई है। कैंडिडेट एनटीए एनसीएचएम जेईई की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM पर जाकर एनसीएचएम जेईई आवेदन फॉर्म 2025 में सुधार कर सकते हैं।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से एनसीएचएम जेईई 2025 करेक्शन विंडो 20 मार्च को बंद कर दी जाएगी। एनसीएचएम जेईई 2025 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। समय-सीमा के बाद किसी भी स्थिति में आवेदकों को सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।
एनसीएचएम जेईई एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, श्रेणी/विकलांगता स्थिति, अंक और विषय सहित अन्य फील्ड में सुधार की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर में भी जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
Also readNCET Registration 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ी
एनसीएचएम जेईई 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। एनसीएचएम जेईई परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा। एनसीएचएम जेईई पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
एनसीएचएम जेईई परीक्षा होटल मैनेजमेंट और संबंधित क्षेत्रों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एनसीएचएम जेईई एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा है। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से एनसीएचएमसीटी जेईई आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं: