AILET 2027 Registration: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण आज से शुरू; पात्रता और आवेदन लिंक जानें

Abhay Pratap Singh | August 7, 2026 | 03:57 PM IST | 2 mins read

आईलेट 2027 परीक्षा ऑफलाइन मोड में 13 दिसंबर, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

AILET 2027 Mock Test

Ace AILET with free mock tests designed on the latest exam pattern. Practice in real exam conditions, analyse your performance, and improve speed, accuracy, and confidence.

Mock Test
एआईएलईटी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU) दिल्ली द्वारा आज ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार लिंक सक्रिय होने के बाद 7 अगस्त से nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आइलेट 2027 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और विदेशी नागरिकों/ ओसीआई/ पीआईओ कैंडिडेट्स को 3,000 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। बीपीएल कैटेगरी के एससी/ एसटी कैंडिडेट्स को छूट दी गई है। एआईएलईटी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।

AILET 2027 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता

  • बीए एलएलबी (ऑनर्स) प्रोग्राम के लिए - आवेदक कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा (जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 45% और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 40%) पास किया हो।
  • एलएलएम प्रोग्राम के लिए - कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी या समकक्ष डिग्री (जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 45% और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 40%) अंकों के साथ हो।

Also read JNU DOP Admission 2026: जेएनयू डीओपी एडमिशन शेड्यूल jnuee.jnu.ac.in पर जारी, 24 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट

उम्मीदवारों को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट, ग्रेजुएशन मार्कशीट (पोस्टग्रेजुएट एप्लीकेंट्स के लिए), फोटो पहचान पत्र, स्कैन की गई पासपोर्ट साइज फोजो व हस्ताक्षर व जाति/ पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट (लागू हो तो) की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए आईलेट नोटिफिकेशन 2027 जांच सकते हैं।

आईलेट 2027 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, ऑफलाइन मोड में लिखित परीक्षा 13 दिसंबर, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आइलेट एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड 30 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा, जिसे कैंडिडेट आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

AILET Registration 2027: आवेदन लिंक

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आईलेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://nationallawuniversitydelhi.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘AILET 2027 Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]