AILET 2025 Result: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | December 12, 2024 | 10:43 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Ace AILET with free mock tests designed on the latest exam pattern. Practice in real exam conditions, analyse your performance, and improve speed, accuracy, and confidence.
Mock Testनई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (एनएलयू दिल्ली) ने आज यानी 12 दिसंबर को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एआईएलईटी 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना एआईएलईटी 2025 रिजल्ट एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in के माध्यम से देख सकते हैं। संस्थान ने आइलेट परिणाम 2025 के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
New: AILET 2027 Registration Link
AILET 2027: PYQ's with Solutions | English Vocabulary List | Mock Test
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एआईएलईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की 8 दिसंबर को जारी की गई थी।
एआईएलईटी 2025 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो 8 से 10 दिसंबर तक खुली थी। एनएलयू दिल्ली द्वारा जारी एआईएलईटी 2025 परिणाम पीडीएफ में टॉपर्स के नाम और एआईएलईटी 2025 कटऑफ अंक शामिल हैं।
AILET 2025 Counselling: आइलेट काउंसलिंग 2025 शेड्यूल जारी
एआईएलईटी 2025 परीक्षा 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी। एनएलयू दिल्ली आइलेट 2025 काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आइलेट 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 13 दिसंबर से शुरू होगा।
एआईएलईटी 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, लिंग, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम होगा। साथ ही, श्रेणीवार मेरिट रैंक और परीक्षा में प्राप्त अंक भी स्कोरकार्ड पर अंकित होंगे।
Also read AILET 2025 Answer Key: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट आंसर-की nationallawuniversitydelhi.in पर जारी
AILET 2025 Result: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एआईएलईटी 2025 स्कोरकार्ड में अपने अंको की जांच करें।
- AILET 2025 Result पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
एआईएलईटी परीक्षा में सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे। अगर किसी प्रश्न पर एक से ज्यादा उत्तर चिह्नित करते हैं, तो 0.25 अंक कटेंगे। अनुत्तरित प्रश्नों पर न कोई अंक मिलेगा और न ही कटेगा।
अगली खबर
]CLAT 2025: सबसे कम फीस वाले टॉप 10 लॉ कॉलेज; एएमयू, बीएचयू और लखनऊ यूनिवर्सिटी भी शामिल
भारत में कुछ ऐसे टॉप लॉ कॉलेज हैं जिनकी फीस दूसरे कॉलेजों से कम है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और लखनऊ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान भी शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा