AIIMS Raebareli Recruitment 2024: एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के 131 पदों पर आवेदन शुरू; वेतन 67,000
Abhay Pratap Singh | June 27, 2024 | 04:43 PM IST | 2 mins read
एम्स रायबरेली एसआर भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 जुलाई शाम 5 बजे तय की गई है।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली (AIIMS Raebareli) में सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsrbl.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 131 रिक्त पद भरे जाएंगे।
सामान्य/ ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 1,180 रुपये और एससी/ एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 944 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। इसके अलावा, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
एम्स रायबरेली एसआर भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एम्स रायबरेली सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 जुलाई शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
आवेदन करने वाला उम्मीदवार केन्द्रीय/ राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही, एमडी/ एमएस/ डीएनबी या समकक्ष डिग्री हो। पात्रता मानदंड, परीक्षा शेड्यूल तथा एम्स रायबरेली भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
सीनियर रेजिडेंट के पद पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा का वेटेज 80 प्रतिशत और विभागीय मूल्यांकन का वेटेज 20% होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई 2024 को किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
AIIMS Raebareli SR Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
एम्स रायबरेली एसआर भर्ती 2024 के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार अंतिम तिथि या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- संस्थान की वेबसाइट recruitment.aiimsrbl.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद, होमपेज पर ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
- फिर ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- शुल्क जमा करें और भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा