AIIMS Paramedical Admit Card 2026: एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, 4 जुलाई को परीक्षा
Saurabh Pandey | June 27, 2026 | 07:51 PM IST | 2 mins read
एम्स दिल्ली ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे 4 जुलाई 2026 को होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दिन साथ ले जाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए 'एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा' का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी गई है।
एम्स पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऑफलाइन तरीके से उपलब्ध नहीं होगा। परीक्षा के दिन, परीक्षा हॉल में एंट्री सिर्फ प्रिंटेड एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड के साथ ही मिलेगी।
छात्रों को परीक्षा के बाद भी अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखना चाहिए। एम्स पैरामेडिकल काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस के दौरान इस एडमिट कार्ड की ज़रूरत होगी।
एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दी गई जानकारियों को चेक करना चाहिए कि दी गई सभी जानकारी सही है। अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा आयोजित करने वाली अथॉरिटी से संपर्क करना चाहिए।
AIIMS Paramedical admit card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'AIIMS Paramedical Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, विवरणों की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- अंत में परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक स्पष्ट प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
AIIMS Paramedical admit card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन आईडी
- कैटेगरी
- जन्म तिथि
- परीक्षा केंद्र का पता
- केंद्र कोड
- PwD स्टेटस
- परीक्षा की तारीख
- रिपोर्टिंग का समय और गेट बंद होने का समय
- परीक्षा का समय
परीक्षा के दिन इन दस्तावेजों को ले जाना है जरूरी
एम्स के दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे-
- एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 की साफ प्रिंटेड कॉपी।
- एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे - पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)।
- निर्देशों में मांगी गई हालिया पासपोर्ट साइज तस्वीरें (यदि आवश्यक हो)।
AIIMS Paramedical Exam 2026: 4 जुलाई को कंप्यूटर मोड में होगी परीक्षा
एम्स द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, एम्स बीएससी (BSc) पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न होगी। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही केंद्र पर पहुंचें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड और वैध आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, 27 जून को एग्जाम
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा 27 जून को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’