AIIMS Jr Resident Recruitment 2024: एम्स जूनियर रेजीडेंट भर्ती का कल आखिरी दिन, aiimsexams.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 14, 2024 | 09:27 PM IST | 2 mins read
एम्स, दिल्ली से एमबीबीएस स्नातक जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें काउंसलिंग के लिए पहले प्राथमिकता दी जाएगी। एम्स स्नातकों की मेरिट सूची I, II और अंतिम व्यावसायिक परीक्षाओं में उनके अंकों के आधार पर होगी।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली की तरफ से जूनियर रेजिडेंट्स भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का कल यानी 15 जून आखिरी दिन है। पात्र उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर शाम 5.00 बजे तक इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर मोड के माध्यम से जूनियर रेजिडेंट्स की जुलाई 2024 भर्ती के लिए 25,000 रुपये की राशि जमा करनी होगी। जिन उम्मीदवारों ने सिक्योरिटी डिपॉजिट किया है, वे भर्ती के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवार के वेरिफिकेशन की पुष्टि और एम्स बैंक खाते से सुरक्षा जमा विवरण के मिलान के बाद सुरक्षा जमा राशि वापस कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पद आवंटित हुआ लेकिन वे संबंधित विभाग में शामिल नहीं हुए, उनकी सुरक्षा राशि वापस नहीं की जाएगी।
AIIMS Jr Resident Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
एम्स जूनियर रेजीडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस/बीडीएस (इंटर्नशिप सहित) उत्तीर्ण होना चाहिए या एमसीआई/डीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
एम्स, दिल्ली से एमबीबीएस स्नातक जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें काउंसलिंग के लिए पहले प्राथमिकता दी जाएगी। एम्स स्नातकों की मेरिट सूची I, II और अंतिम व्यावसायिक परीक्षाओं में उनके अंकों के आधार पर होगी।
AIIMS Jr Resident Recruitment 2024: पदों की संख्या और वेतन
एम्स नई दिल्ली के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जुलाई, 2024 सत्र के लिए कुल 220 जूनियर रेजिडेंट पदों को भरना है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जूनियर रेजिडेंट्स पद पर नियुक्ति के बाद अन्य सामान्य भत्तों के साथ लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
Also read AU PGAT 2024 Exam Schedule: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी परीक्षा शेड्यूल allduniv.ac.in पर जारी
AIIMS Jr Resident Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'भर्ती' पर क्लिक करें
- अब जूनियर रेजिडेंट्स (गैर-शैक्षणिक) लिंक पर जाएं।
- अभ्यर्थी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- अब आवेदन की एक प्रति डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई