AIIMS INI SS July 2026: एम्स आईएनआई एसएस जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 10:52 PM IST | 1 min read

एम्स आईएनआई एसएस जुलाई सेशन 2026 शुरू होने की तारीख 1 जुलाई 2026 है, जबकि कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। प्रवेश के लिए पात्रता पूरी करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2026 तक आवश्यक योग्यता, डिग्री और कार्यकाल पूरा कर लेना चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : ऑल इडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी (INI-SS) जुलाई 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल है।

उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2026 तक आवश्यक योग्यता, डिग्री और कार्यकाल पूरा कर लेना चाहिए। जो उम्मीदवार योग्यता या डिग्री 31जुलाई 2026 के बाद पूरा करने वाले हैं, वे इस परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे। यदि ऐसे उम्मीदवार गलत/झूठी जानकारी देकर परीक्षा में शामिल होते हैं, तो उन्हें चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा; उन्हें भविष्य में होने वाली INI-SS परीक्षाओं में बैठने से भी रोका जा सकता है।

AIIMS INI SS July 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अतिरिक्त शुल्क
सभी आवेदक
4,000 रुपये
+ ट्रांजैक्शन चार्ज (लागू होने पर)
दिव्यांगजन (PWBD)
छूट (Exempted)
-

Also read JEE Mains Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जारी, 2 अप्रैल से एग्जाम

AIIMS INI SS July 2026: परीक्षा स्कीम

विवरण
विवरण
कुल अवधि
90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)
प्रश्नों की कुल संख्या
80 प्रश्न
कुल अधिकतम अंक
80 अंक
भाषा (Medium)
अंग्रेजी
प्रश्नों का प्रकार
वस्तुनिष्ठ (MCQ) - एकल विकल्प वाले
सही उत्तर के लिए अंक
+1 अंक
गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक
-1/3 अंक (एक तिहाई)
अनुत्तरित प्रश्न/रिव्यू के लिए
0 (कोई अंक नहीं)
प्रथम चरण योग्यता मानदंड
50% (प्रतिशत)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]