AIIMS INI SS 2026 Allotment: एम्स आईएनआई एसएस जुलाई राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 15 जुलाई तक करें रिपोर्ट
Abhay Pratap Singh | July 9, 2026 | 07:52 PM IST | 2 mins read
एम्स आईएनआई एसएस सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें DM/ MCh कोर्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के रोल नंबर, आवंटित संस्थान और आवंटित विषय जैसे विवरण जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने आज आईएनआई एसएस जुलाई 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन इंस्टीट्यूट एलोकेशन के दूसरे राउंड के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स आईएनआई एसएस जुलाई 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जांच सकते हैं।
एम्स आईएनआई एसएस सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें DM/ MCh कोर्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के रोल नंबर, आवंटित संस्थान और आवंटित विषय जैसे विवरण जांच सकते हैं। उम्मीदवारों को आवंटित संस्थानों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई, 2026 (शाम 5.00 बजे तक) तक अलॉट किए गए इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा।
INI SS 2026 July Round 2 Allotment Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईएनआई एसएस जुलाई 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsexams.ac.in/ पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘Results & Announcements’ खोजें।
- अब, ‘आईएनआई एसएस जुलाई 2026 राउंड 2 रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पीडीएफ में अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि ऑनलाइन इंस्टीट्यूट अलॉटमेंट के दूसरे राउंड में इंस्टीट्यूट अलॉट होने वाला कोई भी कैंडिडेट ऊपर बताए गए तरीकों में से किसी भी तरह से जवाब नहीं देता है, तो उसका इंस्टीट्यूट अलॉटमेंट रद्द कर दिया जाएगा और वह अलॉट किए गए इंस्टीट्यूट में DM/MCh कोर्स में एडमिशन के लिए अयोग्य हो जाएगा।”
Also read NEET PA 2026: नीट प्री आयुर्वेद के लिए अधिसूचना जारी, पंजीकरण जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा
आगे कहा गया कि, यदि कोई उम्मीदवार सभी जरूरी सर्टिफिकेट (ओरिजिनल या DD के साथ फोटोकॉपी) जमा नहीं कर पाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार PWBD कैटेगरी का वैध सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाएंगे, उनसे अलॉट किया गया इंस्टीट्यूट वापस ले लिया जाएगा। इसके बाद, उन्हें अपनी संबंधित कैटेगरी के तहत आगे के राउंड में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
AIIMS INI-SS July 2026 Round 2 Allotment: आवश्यक दस्तावेज
आईएनआई एसएस जुलाई 2026 राउंड 2 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- ऑफर लेटर।
- इंस्टीट्यूट अलॉटमेंट लेटर।
- एप्लीकेशन फॉर्म (रजिस्ट्रेशन के समय भरा गया)।
- एम्स द्वारा जारी एडमिट कार्ड।
- स्पॉन्सर्ड कैंडिडेट के मामले में, सक्षम स्पॉन्सरिंग अथॉरिटी द्वारा जारी स्पॉन्सरशिप सर्टिफिकेट और NOC/मूवमेंट ऑर्डर।
- विदेशी नागरिक कैंडिडेट के मामले में, नागरिकता सर्टिफिकेट, संबंधित मंत्रालय और MoHFW, भारत सरकार से NOC और पासपोर्ट आदि।
- कक्षा 10वीं या 12वीं पासिंग/जन्म सर्टिफिकेट जिसमें जन्म तिथि लिखी हो।
- MBBS डिग्री/पासिंग/प्रोविजनल सर्टिफिकेट और सभी वर्षों की मार्कशीट।
- एमबीबीएस इंटर्नशिप सर्टिफिकेट।
- MD/MS/DNB डिग्री/पासिंग/प्रोविजनल सर्टिफिकेट और संबंधित कोर्स की मार्कशीट।
- DMC/NMC/स्टेट मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।
- किसी संस्थान/राज्य सरकार के साथ किया गया सर्विस बॉन्ड (यदि कोई हो)। यदि ऐसा है, तो सर्विस बॉन्ड के साथ NOC दिखानी होगी।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- OBC/SC/ST/EWS या एक्स-सर्विसमैन सर्टिफ़िकेट (यदि आपने उम्र में कोई छूट ली है)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा