Trusted Source Image

IIT Kanpur Admission 2026: आईआईटी कानपुर ने बीसाइबर में प्रवेश के लिए यूजी रिजल्ट किया जारी, कटऑफ जांचें

Abhay Pratap Singh | July 9, 2026 | 06:52 PM IST | 2 mins read

आईआईटी कानपुर बीसाइबर रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की एप्लीकेशन आईडी उपलब्ध है।

बीसाइबर प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीसाइबर प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) ने बैचलर ऑफ साइबरसिक्योरिटी (BCyber) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए यूजी रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर अपना परिणाम जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईआईटी कानपुर ने परीक्षा परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। इस वर्ष 52 कैंडिडेट्स को बीसाइबर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 21 जुलाई को आईआईटी कानपुर में रिपोर्ट करना होगा।

IIT Kanpur BCyber Result 2026: आगे की प्रक्रिया

बीसाइबर प्रोग्राम में एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को उनके रजिस्टर्ड मेल आईडी पर आगे की जानकारी भेजी जाएगी। ईमेल में रिपोर्टिंग शेड्यूल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इंस्ट्रक्शन और एडमिशन से जुड़ी गाइडलाइंस होंगी। रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां लानी होंगी।

आईआईटी कानपुर द्वारा बीसाइबर एडमिशन टेस्ट 2026 का आयोजन 5 जुलाई को किया गया था। बीसाइबर प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के एप्लीकेशन आईडी उपलब्ध है। बीसाइबर प्रोग्राम में प्रवेश से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आईआईटी कानपुर की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Also readआईआईटी बंबई, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग की घोषणा की

BCyber Admission Test 2026 Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीसाइबर प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट iitk.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, एडमिशन सेक्शन में विजिट करें।
  • ‘एप्लीकेशन ओपन फॉर बी.साइबर एडमिशन 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन सेक्शन में बीसाइबर 2026 के लिए घोषित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक करने के लिए एप्लीकेशन ID सर्च करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

IIT Kanpur BCyber cut-off 2026: कैटेगरी-वाइज कटऑफ

नीचे सारणी में आईआईटी कानपुर बीसाइबर कटऑफ 2026 कैटेगरी-वाइज जांच सकते हैं:

कैटेगरीकट-ऑफ (एडमिशन टेस्ट 5 जुलाई 2026 को आयोजित)
सामान्य15
ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस13.5
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी7.5


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications