AIIMS INI CET 2024 Admit Card: एम्स आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | May 14, 2024 | 03:00 PM IST | 2 mins read
एम्स आईएनआई सीईटी 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नई दिल्ली (एम्स नई दिल्ली) ने एम्स आईएनआई सीईटी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईएनआई सीईटी प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स आईएनआई सीईटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स आईएनआई सीईटी 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी, ईयूसी, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। जुलाई 2024 सत्र के लिए आईएनआई सीईटी परीक्षा 19 मई को आयोजित की जाएगी। आईएनआई सीईटी 2024 एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, आईएनआई सीईटी परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित अन्य विवरण दिया गया है। आईएनआई सीईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एक आवश्यक दस्तावेज है।
जुलाई सत्र के लिए आईएनआई सीईटी 2024 एडमिट कार्ड के साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सरकारी पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि में से कोई एक ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। आईएनआई सीईटी 2024 परिणाम 25 मई को जारी किया जा सकता है।
INI CET जुलाई 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। INI CET 2024 काउंसलिंग के माध्यम से कुल 1,290 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग कट ऑफ अंक 50 प्रतिशत है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए कट ऑफ अंक 45% तय किया गया है।
INI CET Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें?
आईएनआई सीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं।
- इसके बाद “Academic Courses” सेक्शन में विजिट करें।
- अब, “आईएनआई सीईटी (एमडी/एमएस/एमसीएच(6वर्ष)/डीएम(6वर्ष))” लिंक पर क्लिक करें।
- INI CET लॉगिन के लिए आवेदक लॉगिन जोन पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आईएनआई सेट हाल टिकट 2024 को उम्मीदवार जांचें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र