AIIMS INI CET January 2026: एम्स आईएनआई सीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि आज, 9 नवंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | October 21, 2025 | 10:16 AM IST | 1 min read
एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 करेक्शन विंडो 24 से 26 अक्टूबर, 2025 तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा 21 अक्टूबर को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) जनवरी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 आवेदन विंडो आज शाम 5:00 बजे बंद हो जाएगी। सुधार विंडो 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2025 तक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी। आईएनआई सीईटी 2026 जनवरी परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
एम्स आईएनआई सीईटी परीक्षा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमडी/ एमएस/ एमसीएच/ डीएम/ एमडीएस एवं एमडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एम्स आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 1 नवंबर, 2025 को जारी किया जाएगा, जिसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
INI CET Application Form 2026: आवश्यक दस्तावेज
आईएनआई सीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- हस्ताक्षर (स्कैन की गई प्रति)
- एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री प्रमाणपत्र
- इंटर्नशिप प्रमाणपत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- वैध पहचान प्रमाण (आधार, पासपोर्ट, आदि)।
आवेदन शुल्क और शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एम्स न्यू दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AIIMS INICET January 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- शैक्षणिक पाठ्यक्रम लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, INICET लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच