INI CET 2025 Counselling: आईएनआई सीईटी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट जारी
Saurabh Pandey | July 11, 2025 | 09:06 AM IST | 2 mins read
INI CET 2025 आवंटन जुलाई 2025 सत्र के लिए आयोजित कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। आईएनआई सीईटी रैंक 2025 का उपयोग चिकित्सा शिक्षा के लिए राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (INI) में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने आईएनआई सीईटी 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर एमडी, एमएस, 6 वर्षीय डीएम/एमसीएच या एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपना सीट आवंटन चेक कर सकते हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे राउंड में आवंटित सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 11 जुलाई सुबह 11 बजे से 16 जुलाई शाम 5 बजे के बीच ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस दौरान, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए जमा करने होंगे और आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
वे उम्मीदवार जिन्हें सीट आवंटन के दूसरे राउंड में सीट आवंटित की गई है, लेकिन वे बुधवार 16 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे तक प्रस्ताव स्वीकार नहीं करते हैं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं करते हैं, ऐसे उम्मीदवारों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में सीट को अगले राउंड के सीट आवंटन के लिए रिक्त घोषित किया जाएगा।
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने दूसरे राउंड में भाग लिया था और जिन्हें कोई सीट आवंटित नहीं की गई थी, वे स्वचालित रूप से अगले राउंड (यदि कोई हो) और सीट आवंटन के किसी भी ओपन राउंड के लिए पात्र होंगे।
INI CET 2025 Counselling: सीईटी रैंक का उपयोग करने वाले संस्थान
INI CET 2025 आवंटन जुलाई 2025 सत्र के लिए आयोजित कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। आईएनआई सीईटी रैंक 2025 का उपयोग चिकित्सा शिक्षा के लिए राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (INI) में प्रवेश के लिए किया जाता है, जैसे कि एम्स-नई दिल्ली और अन्य एम्स, जिपमर-पुदुचेरी, पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़, एनआईएमएचएएनएस-बेंगलुरु और SCTIMST, त्रिवेंद्रम।
INI CET Cutoff 2025: आईएनआई सीईटी कट-ऑफ
अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस, प्रायोजित, प्रतिनियुक्त, विदेशी नागरिक, भारत के प्रवासी नागरिक (OCI) के लिए क्वालीफाइंग प्रतिशत या आईएनआई सीईटी कट-ऑफ 50 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य सभी श्रेणियों के छात्रों को प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए।
सभी प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ, उम्मीदवारों को "AIIMS MAIN GRANT ACCOUNT " के नाम से एसबीआई अंसारी नगर, नई दिल्ली में देय 3 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।
अगली खबर
]AIIMS INI SS 2025 Counselling: एम्स आईएनआई एसएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट जारी, दस्तावेज जमा करने की तिथि जानें
संस्थान ने बताया कि आईएनआई एसएस राउंड 2 सीट आवंटन राउंड 1 में उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, अखिल भारतीय मेरिट और सामान्य मेरिट सूचियों के आधार पर किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार