AIIMS BSc Nursing Result 2026: एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट कल होगा जारी, aiimsexams.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | July 3, 2026 | 06:55 PM IST | 2 mins read
एम्स दिल्ली द्वारा कल यानी 4 जुलाई 2026 को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी परिणाम को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके तुरंत बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली द्वारा कल यानी 4 जुलाई 2026 को एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न प्रतिभागी एम्स संस्थानों में बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग सीटों पर पात्र छात्रों को प्रवेश देना है।
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट की मेरिट सूची में अभ्यर्थियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। इस पीडीएफ फाइल में उम्मीदवार का रोल नंबर, कुल पर्सेंटाइल स्कोर, ओवरऑल रैंक, कट-ऑफ रैंक और क्वालिफाइंग मार्क्स जैसे विवरण देखे जा सकेंगे।
जानकारी बुलेटिन के अनुसार, नतीजे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध होंगे। किसी भी उम्मीदवार के नतीजे टेलीफोन पर नहीं बताए जाएंगे और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी जानकारी के लिए परीक्षा विभाग को फोन न करें।
AIIMS BSc Nursing Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए AIIMS B.Sc नर्सिंग रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि विभिन्न कोर्सेज के लिए काउंसलिंग का माध्यम अलग-अलग होगा-
- बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing) - इस कोर्स के लिए काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
- बीएससी पोस्ट-बेसिक (B.Sc. Post-Basic) - इस कोर्स के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।
Also read AIIMS MSc Nursing Result 2026: एम्स एमएससी नर्सिंग रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी
AIIMS BSc Nursing Entrance Exam 2026: परीक्षा विवरण
एम्स बीएससी (Hons.) नर्सिंग लिखित परीक्षा 27 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। यह प्रवेश परीक्षा भारत के प्रमुख शहरों में कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में दो घंटे की अवधि का एक पेपर था, जिसमें 100 अंक थे। इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे गए थे। भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में से प्रत्येक के लिए 30 अंक थे, जबकि सामान्य ज्ञान के लिए 10 अंक थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार