AIEEA PG, AICE Answer Key 2025: एआईईईए पीजी, एआईसीई आंसर की exams.nta.ac.in/ICAR/ पर जारी
Saurabh Pandey | July 19, 2025 | 04:43 PM IST | 2 mins read
किसी भी अभ्यर्थी को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई उत्तर कुंजी अंतिम होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 20 जुलाई 2025 के बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) एआईईईए (पीजी) और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR/ के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने अंतरिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रश्न पत्र भी रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के साथ आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR/ पर अपलोड कर दिए हैं। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये आपत्ति शुल्क देकर 20 जुलाई 2025 तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।
अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों के उत्तरों में बदलाव किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा।
किसी भी अभ्यर्थी को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई उत्तर कुंजी अंतिम होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 20 जुलाई 2025 के बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
AIEEA PG, AICE Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड करें
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR/ पर जाएं।
- होम पेज पर AIEEA PG & AICE उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- AIEEA PG , AICE उत्तर कुंजी की चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- AIEEA PG , AICE उत्तर कुंजी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
AIEEA PG , AICE 2025: परीक्षा विवरण
एनटीए ने 3 जुलाई 2025 को देश भर के 83 शहरों में स्थित 161 परीक्षा केंद्रों पर 38,500 उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा [एआईईईए]-पीजी और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (एआईसीई)-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी)-2025 के लिए आईसीएआर प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल