AIBE Exam: एआईबीई एग्जाम साल में दो बार होगा, अंतिम सेमेस्टर के छात्र कर सकेंगे आवेदन, बीसीआई ने दी जानकारी
Press Trust of India | January 20, 2026 | 10:03 PM IST | 2 mins read
वर्ष 2024 में, अदालत ने अंतरिम आदेश पारित कर अंतिम वर्ष के छात्रों को उस वर्ष आयोजित एआईबीई परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने मंगलवार (20 जनवरी) को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने कानून के अंतिम वर्ष के छात्रों के अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) में शामिल होने के लिए नियम तैयार किए हैं और यह वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। एआईबीई, बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। विधि स्नातकों के वकालत करने के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त करने के वास्ते इसमें शामिल होना आवश्यक है।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ 2024 में दायर एक रिट याचिका की सुनवाई कर रही थी, जिसमें अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को एआईबीई में शामिल होने की अनुमति देने के निर्देश का अनुरोध किया गया था।
बीसीआई के वकील ने कोर्ट में दी जानकारी
पीठ ने दलीलें दर्ज कीं और याचिका का निस्तारण किया। बीसीआई के वकील ने दलील दी, ‘‘परीक्षा साल में दो बार होगी और एलएलबी के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।’
वकील ने कहा कि इस संबंध में बीसीआई नियम, 2026 तैयार कर लिए गए हैं। वर्ष 2024 में, अदालत ने अंतरिम आदेश पारित कर अंतिम वर्ष के छात्रों को उस वर्ष आयोजित एआईबीई परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी।
इससे एक साल पहले, न्यायालय ने बीसीआई को इस संबंध में नियम बनाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने 20 सितंबर 2024 को, अंतिम वर्ष के छात्रों को राहत देते हुए बीसीआई को निर्देश दिया था कि उन्हें एआईबीई में बैठने की अनुमति दी जाए।
शीर्ष अदालत ने कहा था कि एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्रों को ‘‘अधर में नहीं छोड़ा जा सकता।’’ न्यायालय ने कहा था कि यदि उन्हें उस वर्ष ‘बार’ परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाती है तो उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा।
अगली खबर
]AIBE 20 Result 2025 (Out) LIVE: एआईबीई 20 रिजल्ट घोषित, लिंक सक्रिय, 69.21% उम्मीदवार पास, कटऑफ, टॉपर
परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की गई, जिसमें देश भर से बड़ी संख्या में लॉ ग्रेजुएट्स ने हिस्सा लिया। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है वे सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) पाने के योग्य होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच