Saurabh Pandey | May 17, 2026 | 01:20 PM IST | 3 mins read
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 से असंतुष्ट विद्यार्थी मार्किंग स्कीम के आधार पर अपनी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करें। यदि आपको कोई गलती दिखती है, तो कृपया स्पष्ट रूप से उल्लेख करें कि मार्किंग स्कीम से उत्तर मिलने के बावजूद किसी विशेष प्रश्न में अंक नहीं दिए गए हैं।

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस बार 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) यानी डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को अपनाया है। सोशल मीडिया पर अंकों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बोर्ड ने इस तकनीक के फायदे बताते हुए उन छात्रों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो अपने घोषित परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को अपनी कॉपियां खुद देखने और दोबारा जांच कराने का पूरा मौका दिया जाएगा।
आवेदन करने और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन होगी। निर्धारित तिथि और समय के बाद या किसी भी ऑफलाइन माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीबीएसई के अनुसार, इस डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को पूरी तरह निष्पक्ष और सटीक बनाने के लिए शिक्षकों को पहले विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। इसके मुख्य लाभ इस प्रकार हैं-
अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, तो बोर्ड उसे अपनी स्कैन्ड कॉपी खुद चेक करने की सुविधा दे रहा है। इसके लिए वर्ष 2026 में निम्नलिखित दो चरणों का पालन करना होगा-
चरण 1 - छात्र अपने पसंदीदा विषय की जांची गई उत्तर पुस्तिका की डिजिटल स्कैन्ड कॉपी के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह कॉपी छात्र के लॉगिन अकाउंट में उपलब्ध कराई जाएगी, जहां से वे इसे डाउनलोड कर सकेंगे। यह कॉपियां 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेंगी (यानी जो पहले अप्लाई करेगा, उसे स्कैन्ड कॉपी पहले मिलेगी)।
चरण 2 - स्कैन्ड कॉपी खुद देखने के बाद छात्र आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं-
गतिविधि | निर्धारित अवधि | निर्धारित शुल्क |
जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन्ड कॉपी प्राप्त करना (ऑनलाइन आवेदन) | 19.05.2026 से 22.05.2026 | रुपये 700 रुपये प्रति विषय |
उत्तर पुस्तिका में पाई गई कमियों का सत्यापन (Verification) प्रश्नों का पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए ऑनलाइन आवेदन डेट | 26.05.2026 से 29.05.2026 | सत्यापन के लिए 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका री-इवैल्युएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न |
सीबीएसई द्वारा जारी किए गए परिपत्र में कहा गया है, ''एक जुलाई, 2026 से कक्षा नौ के लिए तीन भाषाओं (आर1, आर2, आर3) का अध्ययन अनिवार्य होगा, जिनमें कम से कम दो मूल भारतीय भाषाएं होनी चाहिए।''
Press Trust of India