Trusted Source Image

RUHS CUET Admit Card 2026: आरयूएचएस सीयूईटी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड जारी, 21 मई को परीक्षा

Saurabh Pandey | May 17, 2026 | 02:15 PM IST | 2 mins read

यदि एडमिट कार्ड में कोई भी त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले सुधार के लिए तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। RUHS CUET बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 राज्य भर में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

RUHS CUET बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 राज्य भर में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
RUHS CUET बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 राज्य भर में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस), जयपुर ने आरयूएचएस सीयूईटी बीएससी नर्सिंग 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाकर अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए परीक्षा के दिन से जुड़े सभी जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है; इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि एडमिट कार्ड में कोई भी त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले सुधार के लिए तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। RUHS CUET बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 राज्य भर में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

RUHS CUET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

आरयूएचएस सीयूईटी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर छपी सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। एडमिट कार्ड पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी में शामिल हैं-

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा के दिन के निर्देश

RUHS CUET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org या ruhscuet2026.com पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर दिए गए "RUHS admit card download" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना फॉर्म नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपका RUHS CUET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देखा।
  6. अब एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी की चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।

Also read NEET UG 2026: एनटीए ने नीट री-एग्जाम के लिए मौजूदा पता अपडेट करने व परीक्षा शहर चुनने के लिए ओपन की विंडो

RUHS CUET 2026: परीक्षा तिथि

आरयूएचएस सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 21 मई, 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर (OMR) शीट पर उत्तर देने होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूरी परीक्षा एक ही दिन यानी 21 मई को संपन्न होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications