Trusted Source Image

Bihar CET-B.Ed. 2026: बिहार बीएड सीईटी के लिए पंजीकरण का कल आखिरी दिन, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | May 17, 2026 | 11:15 AM IST | 2 mins read

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 2026 पटना, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा सहित 11 प्रमुख शहरों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। ओएमआर शीट में विवरण भरने के समय सहित, परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।

बिहार बी.एड./शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) 2026 की अवधि दो घंटे की होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार बी.एड./शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) 2026 की अवधि दो घंटे की होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BRABU) बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में संचालित बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया का कल 18 मई आखिरी दिन है। सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार BRABU की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

बिहार बीएड सीईटी के लिए जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि तक आवेदन करने से चूक जाते हैं, उन्हें 19 मई से 21 मई तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने का अवसर दिया जाएगा। उम्मीदवार 22 से 23 मई तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

Bihar CET BEd 2026: आवेदन शुल्क

बिहार बीएड सीईटी 2026 के लिए सामान्य, अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 रूपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, महिला एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 750 रूपये का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 500 रूपये देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाएगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

Bihar CET BEd 2026: परीक्षा पैटर्न

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 जून को जारी होगी। परीक्षा पटना, मुजफ्फरपुर, गया, आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, मधेपुरा, हाजीपुर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। ओएमआर शीट में विवरण भरने के समय सहित, परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।

Bihar CET BEd 2026: परीक्षा पैटर्न

बिहार बी.एड./शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बी.एड.) 2026 की अवधि दो घंटे की होगी। अभ्यर्थियों को 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कर प्रश्न-पुस्तिका के साथ प्रदान की गई ओएमआर शीट (OMR sheet) पर अंकित करना होगा। ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने के लिए केवल नीले/काले बॉल पेन का ही उपयोग करना है। प्रश्न-पुस्तिका में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 120 प्रश्नों के लिए 120 अंक निर्धारित होंगे। प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ओएमआर शीट प्रदान किया जाएगा।

विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
सामान्य अंग्रेजी समझ (बी.एड. कार्यक्रम के लिए)
15
15
सामान्य संस्कृत समझ (शिक्षा शास्त्री कार्यक्रम के लिए)
15
15
सामान्य हिंदी
15
15
तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति (रीजनिंग)
25
25
सामान्य जागरूकता
40
40
विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम वातावरण
25
25

Also read DU PG Admission 2026-27: डीयू के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, लास्ट डेट 7 जून

Bihar CET BEd 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स

श्रेणी
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (%)
आवश्यक अंक
अनारक्षित श्रेणी
35%
42 अंक
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़े वर्ग की महिलाएं (WBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा दिव्यांग अभ्यर्थी
30%
36 अंक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications