AIBE 22 Registration: ऑल इंडिया बार एग्जाम 22 के लिए पंजीकरण आज से शुरू, आवेदन प्रक्रिया और तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | August 19, 2026 | 03:34 PM IST | 2 mins read

एआईबीई 22 परीक्षा 2026 का आयोजन 29 नवंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा और एडमिट कार्ड 14 नवंबर को उपलब्ध होगा।

एआईबीई 22 एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज से अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 22) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर 19 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, 2026 है।

सामान्य/ ओबीसी कैंडिडेट को 3500 रुपये और एससी/ एसटी को 2500 रुपये का भुगतान एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में करना होगा। आवेदकों को बैंक शुल्क 60 रुपये अलग से देना होगा। शुल्क जमा करना की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है, जबकि एआईबीई 22 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 3 साल का एलएलबी या 5 साल का इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम पूरा करने वाले और अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एआईबीई 22 परीक्षा 2026 का आयोजन 29 नवंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा और एडमिट कार्ड 14 नवंबर को उपलब्ध होगा।

Also read अब सिर्फ 1 साल में पूरी करें मास्टर्स डिग्री, इग्नू ने 4-वर्षीय ग्रेजुएट्स के लिए लॉन्च किए 9 नए प्रोग्राम्स

ऑल इंडिया बार एग्जाम में उपस्थित होने के लिए कोई आयु-सीमा निर्धारित नहीं है। यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित की जाती है। एलएलबी की डिग्री प्राप्त लॉ ग्रेजुएट्स को वकालत करने के लिए एआईबीई परीक्षा पास करना अनिवार्य है। एआईबीई में सफल उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रोग्राम (CoP) दिया जाता है।

एआईबीई 22 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट निर्धारित है। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 23 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अधिक जानकारी के लिए एआईबीई 22 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

AIBE 22 Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार एआईबीई 22 फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, एआईबीई 22 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, आवेदन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]