AIBE 22 Notification 2026: एआईबीई 22वीं परीक्षा के लिए आवेदन कल से allindiabarexamination.com पर होगा शुरू
Saurabh Pandey | August 18, 2026 | 07:52 AM IST | 1 min read
एआईबीई 22वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल 19 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22वीं के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कल 19 अगस्त, 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 22वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है, जबकि एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर है। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक इसमें सुधार कर सकेंगे।
एलएलबी अंतिम सेमेस्टर के छात्र कर सकेंगे आवेदन
जो उम्मीदवार अभी 3-साल या 5-साल के एलएलबी डिग्री कोर्स के आखिरी सेमेस्टर में हैं, वे एआईबीई के लिए रजिस्टर करने के पात्र हैं। क्वालिफाई करने के लिए इन उम्मीदवारों का पिछले सेमेस्टर का कोई भी पेपर बैकलॉग नहीं होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने एलएलबी कोर्स पूरा कर लिया है, लेकिन उन्हें अभी तक डिग्री नहीं मिली है, उन्हें पहले सभी सेमेस्टर की मार्कशीट देना होगा।
AIBE XXII 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- एलएलबी सेमेस्टर की मार्कशीट
- एलएलबी डिग्री सर्टिफिकेट
- स्टेट बार काउंसिल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
- अंडरटेकिंग
- हाल की फोटो
- हस्ताक्षर
- सही पर्सनल और कॉन्टैक्ट डिटेल्स
AIBE 22 Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22वीं परीक्षा 29 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 14 नवंबर से उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ भी लेकर जाना होगा।
अगली खबर
]UPSSSC VDO Final Result 2026: यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट व कटऑफ मार्क्स घोषित, 1,468 उम्मीदवार चुने गए
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,468 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। अनारक्षित श्रेणी के लिए अंतिम कट-ऑफ 68.25 अंक है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच