AIBE 21 Rechecking Result 2026: एआईबीई 21 रीचेकिंग रिजल्ट लिंक allindiabarexamination.com पर एक्टिव
Santosh Kumar | August 31, 2026 | 11:34 AM IST | 1 min read
एआईबीई 21 परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,15,805 उम्मीदवार सफल रहे। एआईबीई 21 रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 65.92 रहा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने एआईबीई 21 का रीचेकिंग रिजल्ट जारी कर दिया है। बीसीआई ने आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अधिसूचना जारी की है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि एआईबीई-21 का रीचेकिंग रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ओएमआर शीट की री-वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया, वे अब अपना अपडेटेड रिजल्ट देख सकते हैं।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून को हुई और इसके नतीजे 18 जुलाई को जारी किए गए। जो उम्मीदवार असफल रहे या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे, उनके लिए 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एक ऑनलाइन रीचेकिंग पोर्टल उपलब्ध कराया गया।
AIBE 21 Rechecking Result 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट लॉग इन क्रेडेंशियल
रीचेकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अपडेट किए गए नतीजे अब आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं। बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने रीचेकिंग के लिए आवेदन किया था, वे पोर्टल पर लॉग इन करके नतीजे देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड, या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' प्राप्त करने की औपचारिकताओं को पूरा कर सकते हैं।
AIBE 21 Rechecking Result 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईबीई 21 परीक्षा रीचेकिंग रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- एआईबीई 21 रीचेकिंग रिजल्ट 2026 स्किन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
एआईबीई 21 में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से लगभग 65.92% शुरुआती नतीजों में सफल रहे। रीचेकिंग के बाद भी असफल रहने वाले उम्मीदवार एआईबीई 22 में शामिल हो सकते हैं, जो 29 नवंबर को होनी है।
अगली खबर
]CIL MT Answer Key 2026: कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो ओपन, 3 सितंबर तक कर सकेंगे चैलेंज
यह परीक्षा 24 अगस्त को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत कुल 660 पदों के लिए चल रही है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा