AIBE 21 Exam: एआईबीई परीक्षा 7 जून को होगी, आवश्यक दस्तावेज और निर्देश जारी; आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | February 22, 2026 | 12:48 PM IST | 2 mins read
म्मीदवारों को खाली कागज़ लाने की अनुमति है, लेकिन उन पर कोई नोट्स या लिखित टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से अखिल भारतीय बार परीक्षा 21 (AIBE 21) का आयोजन 7 जून, 2026 को किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों barcouncilofindia.org और allindiabarexamination.com के माध्यम से 30 अप्रैल तक एआईबीई 20 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
एआईबीई 21 एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। बीसीआई 1 से 3 मई तक एआईबीई 21 आवेदन संशोधन विंडो खोलेगा। एआईबीई 21 हाल टिकट 22 मई, 2026 को जारी किए जाएंगे।
बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या कॉलेजों के माध्यम से एलएलबी के 3 वर्षीय या 5 वर्षीय कार्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही एआईबीई 21 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले कैंडिडेट को परीक्षा में प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त उपलब्ध कराया जाएगा।
बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि एआईबीई 21 परीक्षा के लिए उम्मीदवारी अस्थायी है। यदि बाद में कोई उम्मीदवार अयोग्य पाया जाता है या किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि में शामिल होता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। उसे भविष्य में होने वाली एआईबीई परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को सुबह 11:30 बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचना होगा। अधिकारियों ने बताया है कि दोपहर 1:15 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को एआईबीई 21 परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को एआईबीई 21 का एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को खाली कागज़ लाने की अनुमति है, लेकिन उन पर कोई नोट्स या लिखित टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।
एआईबीई 21 दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने के लिए नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करना चाहिए। पेंसिल का उपयोग करना सख्त वर्जित है और ऐसा करने पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्हें रोल नंबर और प्रश्न पत्र पैकेज कोड जैसी जानकारी भी सावधानीपूर्वक भरनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा