Santosh Kumar | February 20, 2026 | 04:27 PM IST | 1 min read
आरआरबी एएलपी विज्ञापन सभी पोर्टल पर जारी करेगा। आरआरबी एएलपी एप्लीकेशन लिंक indianrailways.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा।

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) पदों के लिए बड़ी भर्ती को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने कुल 11,127 पदों को स्वीकृति दी है। यह भर्ती 2026-27 साइकिल के लिए है और अलग-अलग जोनल रेलवे और यूनिट में एएलपी (पे लेवल-2) के पदों को भरने के लिए होगी। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल के लिए यह वैकेंसी फाइनल की है। जल्द ही सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) जारी होने की उम्मीद है।
जोन के हिसाब से कुल 11,127 पोस्ट की जानकारी ऑफिशियल नोटिस में दी गई है। आरआरबी अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। आरआरबी एएलपी एप्लीकेशन लिंक indianrailways.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा।
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे फेक न्यूज और अनऑफिशियल सोर्स से बचें। लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल आरआरबी पोर्टल रेगुलर चेक करते रहें, क्योंकि एएलपी नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन शुरू हो जाएंगे।
अलग-अलग जोनल रेलवे के लिए असिस्टेंट लोको पायलट के लिए मंजूर पद इस तरह हैं-
जोनल रेलवे | अधिसूचना हेतु स्वीकृत पद |
|---|---|
सेंट्रल रेलवे | 1400 |
ईस्ट सेंट्रल रेलवे | 700 |
ईस्ट कोस्ट रेलवे | 1625 |
ईस्टर्न रेलवे | 608** |
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे | 457 |
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे | 105 |
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे | 1276 |
नॉर्दर्न रेलवे | 740 |
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे | 600 |
साउथ सेंट्रल रेलवे | 674 |
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे | 200 |
साउथ ईस्टर्न रेलवे | 1531 |
साउदर्न रेलवे | 250 |
साउथ वेस्टर्न रेलवे | 200 |
वेस्ट सेंट्रल रेलवे | 541 |
वेस्टर्न रेलवे | 214 |
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडबल्यू) | 66* |
कुल | 11,127 |