AIBE 19 Result 2024: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 रिजल्ट घोषित, allindiabarexamination.com से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | March 21, 2025 | 06:11 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने होंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने आज यानी 21 मार्च को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एआईबीई 19 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के जरिए अपना रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। बीसीआई ने एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को एक शिफ्ट में आयोजित की थी।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
उम्मीदवारों को एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने होंगे। एआईबीई 19 परीक्षा देश भर के 40 शहरों में 55 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
AIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 पासिंग मार्क्स
इस बार एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 93 प्रश्नों पर आधारित है, क्योंकि 7 प्रश्न हटा दिए गए हैं। जनरल/ओबीसी के लिए पासिंग मार्क्स 42 (93 का 45%) हैं। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए पासिंग मार्क्स 37 (93 का 40%) हैं।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई आंसर-की आपत्ति विंडो 30 दिसंबर, 2024 से 10 जनवरी, 2025 तक खोली थी। विषय विशेषज्ञों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की जांच के बाद एआईबीई 19 रिजल्ट जारी किया गया है।
Also read AIBE 19 Final Answer Key 2025: एआईबीई 19 फाइनल आंसर की जारी, बीसीआई ने 28 प्रश्न लिए वापस
AIBE 19 Exam Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईबीई 19 परीक्षा रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए एआईबीई 19 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- एआईबीई 19 परीक्षा रिजल्ट 2024 स्किन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
एआईबीई 19 परीक्षा पास करने के बाद लॉ लाइसेंस आजीवन वैध रहेगा। जिन उम्मीदवारों ने नामांकन प्रमाण पत्र के बजाय अन्य दस्तावेज अपलोड किए हैं, उनके परिणाम रोक दिए गए हैं। उन्हें पोर्टल पर प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
जिन उम्मीदवारों ने अंडरटेकिंग पर हस्ताक्षर किए हैं, उन्हें भी अपना प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) पहले ही एआईबीई 19 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर चुका है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल