AIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट 20 मार्च को हो सकता है जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, डाउनलोड लिंक
Santosh Kumar | March 17, 2025 | 12:26 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 19 रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक बीसीआई 20 मार्च तक एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 जारी कर सकता है। एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई।
एआईबीई 19 रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। बीसीआई ने 6 मार्च, 2025 को एआईबीई 19 फाइनल आंसर की जारी की।
बीसीआई एआईबीई रिजल्ट 2025 की दोबारा जांच की अनुमति देगा। एआईबीई 19 OMR री-चेकिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को रीचेकिंग शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
AIBE 19 Exam Result 2024: एआईबीई पासिंग मार्क्स
एआईबीई 19 रिजल्ट एआईबीई 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। उत्तीर्ण अंक और कट-ऑफ से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को एआईबीई सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस 2024 से सम्मानित किया जाएगा।
एआईबीई 19 2024 में अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक और एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों जैसे आरक्षित श्रेणियों के लिए 40% योग्यता अंक आवश्यक है।
Also read AIBE 19 Final Answer Key 2025: एआईबीई 19 फाइनल आंसर की जारी, बीसीआई ने 28 प्रश्न लिए वापस
AIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट कैसे चेक करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए एआईबीई 19 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- एआईबीई 19 परीक्षा रिजल्ट 2024 स्किन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
एआईबीई 19 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 28 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। उम्मीदवार 30 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक आपत्तियां उठा सकते थे, जिसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क देना था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा