AIAPGET Admit Card 2026: एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/aiapget पर जारी, जानिए एग्जाम डेट
Abhay Pratap Singh | August 18, 2026 | 08:57 PM IST | 1 min read
एआईएपीजीईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाकर एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को एआईएपीजीईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य निर्देश जांच सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, यदि किसी उम्मीदवार को एआईएपीजीईटी 2026 के लिए एडमिट कार्ड की जानकारी डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो एनटीए हेल्पडेस्क से 011-4075 9000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते है।
एआईएपीजीईटी 2026 एकेडमिक सेशन 2026-27 आयुष कॉलेजों, इंस्टीट्यूशन्स, यूनिवर्सिटीज और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में पेश किए जाने वाले आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (ASU & H) में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
AIAPGET 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड का डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाएं।
- ‘एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’