AIAPGET 2024 Exam: अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आज, जानें गाइडलाइंस, पैटर्न, मार्किंग
Saurabh Pandey | July 6, 2024 | 09:27 AM IST | 1 min read
एआईएपीजीईटी आयुर्वेद की परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में होगी और होम्योपैथी की परीक्षा केवल अंग्रेजी में होगी। एनटीए ने बताया कि सिद्ध परीक्षा अंग्रेजी और तमिल में होगी और यूनानी परीक्षा में अंग्रेजी और उर्दू के विकल्प होंगे।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) 2024 आज यानी 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एआईएपीजीईटी 2024 परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। AIAPGET 2024 कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित होने वाली है।
AIAPGET 2024 परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। कुल 120 प्रश्न होंगे। AIAPGET 2024 का पेपर कुल 480 अंकों का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
AIAPGET Admit Card 2024: इन भाषाओं में होगी परीक्षा
एआईएपीजीईटी आयुर्वेद की परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में होगी और होम्योपैथी की परीक्षा केवल अंग्रेजी में होगी। एनटीए ने बताया कि सिद्ध परीक्षा अंग्रेजी और तमिल में होगी और यूनानी परीक्षा में अंग्रेजी और उर्दू के विकल्प होंगे।
AIAPGET 2024: परीक्षा गाइडलाइंस
- AIAPGET 2024 एडमिट कार्ड एक वैध मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।
- जो अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचेंगे, उन्हें गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा केंद्र के अंदर सेल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी कैलकुलेटर, अलार्म घड़ियां, डिजिटल घड़ियां, मेमोरी या कोई इलेक्ट्रॉनिक या स्मार्ट डिवाइस लेकर जाना मना है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने तक बैठे रहना आवश्यक है।
- उत्तर पु्स्तिका जमा करने के बाद परीक्षा हॉल में दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं है।
Also read CSEET July 2024 Exam: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई परीक्षा आज, जानें एग्जाम पैटर्न, गाइडलाइंस
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा या एआईएपीजीईटी 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एआईएपीजीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/AIAPGET से डाउनलोड करना होगा और परीक्षा में लेकर जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल