Saurabh Pandey | July 6, 2024 | 07:37 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के नतीजे 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। यूपी बोर्ड ने उन उम्मीदवारों से स्क्रूटनी के लिए आवेदन मांगे थे, जिन छात्रों को उनके मुताबिक कम अंक मिले हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का स्क्रूटिनी रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों की तरफ से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर स्क्रूटिनी रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर सहित बोर्ड के सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - www.upmsp.edu.in पर स्क्रूटनी के परिणाम अपलोड कर दिए हैं।
यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय की अपर सचिव विभा मिश्रा ने बताया कि कुल 12,206 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3,891 छात्रों के अंकों को संशोधित किया गया है।
हाई स्कूल के कुल 2,065 और इंटरमीडिएट के 10,141 छात्रों ने जांच के लिए प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन जमा किया था, जिसके बाद अतिरिक्त सचिव ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवाई थी। केवल उन्हीं उम्मीदवारों के रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं, जिनके अंकों में जांच के बाद बदलाव आया है।
यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के नतीजे 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। उस समय, यूपी बोर्ड ने उन उम्मीदवारों से स्क्रूटनी के लिए आवेदन मांगे थे, जिन छात्रों को उनके मुताबिक कम अंक मिले हैं।
बता दें कि जिन छात्रों के परिणाम संशोधित किए गए हैं, उनके संशोधित प्रिंटेड प्रमाणपत्र/मार्कशीट उनके संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओ) के माध्यम से उनके स्कूलों को भेजे जाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी पूर्व में जारी मार्कशीट/प्रमाणपत्र प्राचार्य को लौटाकर वहां से अपनी संशोधित मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 की तिथि घोषित कर दी है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट या कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे के बीच होगी। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच होगी।