Agniveer Reservation: उत्तराखंड में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण, CM धामी का ऐलान
Press Trust of India | July 26, 2024 | 05:20 PM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की भी घोषणा की।
नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (26 जुलाई) को घोषणा की कि सशस्त्र बलों में सेवा देने के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। धामी ने कहा कि आरक्षण बढ़ाने के लिए सरकार नया कानून लाएगी। सीएम ने यह घोषणा कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर की। इस दौरान उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
उन्होंने कहा, "हम सरकारी सेवाओं में उन्हें आरक्षण देने के लिए प्रावधान करेंगे और एक अधिनियम लाएंगे। हम इस योजना पर काम कर रहे हैं। हम विभिन्न सरकारी विभागों में उनके कौशल और अनुशासन का उपयोग करेंगे।"
मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से बड़ा कोई बलिदान नहीं हो सकता। इस सर्वोच्च बलिदान के लिए कोई अनुदान या सम्मान पर्याप्त नहीं हो सकता।"
कारगिल युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए धामी ने कहा कि युद्ध में देश की जीत राजनीतिक नेतृत्व की क्षमता पर भी निर्भर करती है। वीर सैनिकों के अलावा कारगिल युद्ध में भारत की जीत का श्रेय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक साहस और दूरदर्शी नेतृत्व को भी जाता है।
उन्होंने कहा, "यही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी सच है, जिनके नेतृत्व में सशस्त्र बलों का मनोबल पहले से कहीं ज्यादा ऊंचा है।" उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान सशस्त्र बलों के लिए कल्याणकारी उपायों को दी गई प्राथमिकता को रेखांकित करने के लिए OROP के कार्यान्वयन जैसे उदाहरणों का हवाला दिया। धामी ने कहा, "आज भी, वह (मोदी) द्रास सेक्टर में हमारे सैनिकों के साथ विजय दिवस मना रहे हैं।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच