AFMS MO Recruitment 2026: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, 9 नवंबर से आवेदन
Saurabh Pandey | November 8, 2026 | 11:20 AM IST | 2 mins read
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए 9 से 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
नई दिल्ली :
भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन 9 नवंबर 2026 से शुरू होगा और 18 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
आयोग द्वारा कुल 120 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिनमें से 90 पद पुरुष अभ्यर्थियों और 30 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। एमबीबीएस डिग्री धारक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि पीजी (PG) डिग्री धारकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तें
इस भर्ती के लिए आवेदक के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के तहत एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और उनका किसी भी राज्य चिकित्सा परिषद/एनएमसी/एमसीआई में स्थायी पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार ने अधिकतम दो प्रयासों में एमबीबीएस पास किया हो और पिछले दो वर्षों (2025 या 2026) में नीट पीजी की परीक्षा दी हो। जिन उम्मीदवारों की इंटर्नशिप 30 सितंबर 2026 या उससे पहले पूरी हो चुकी है, केवल वे ही इसके लिए आवेदन करने योग्य हैं।
AFMS MO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेसिंग शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
AFMS MO Recruitment 2026: वेतनमान और सुविधाएं
सशस्त्र बलों में कमीशन मिलने पर डॉक्टरों को कैप्टन का पद दिया जाएगा। इन्हें डिफेंस पे मैट्रिक्स के लेवल 10बी के तहत मूल वेतन 61,300 + एमएसपी 15,500 रुपये के साथ-साथ NPA, HRA, परिवहन भत्ता, 25,000 वार्षिक ड्रेस भत्ता और महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सुविधा (CSD), राशन भत्ता, एलटीसी (LTC) और सरकारी आवास जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
AFMS MO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनके नीट पीजी के प्राप्तांकों या पर्सेंटाइल के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को दिसंबर 2026 में आर्मी अस्पताल (R&R), दिल्ली कैंट में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 50 अंकों का होगा (जिसमें 47 अंक Viva-voce के और 3 अंक NCC प्रमाणपत्र के लिए निर्धारित हैं)। इंटरव्यू में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की जाएगी और अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
अगली खबर
]BPSC 71st Mains Result 2026: बीपीएससी 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 3,185 अभ्यर्थी हुए सफल
ये उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 25, 27, 28 और 29 अप्रैल को पटना के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार