AFCAT 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पंजीकरण आज से शुरू, afcat.cdac.in से करें आवेदन, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | November 10, 2025 | 09:38 AM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) दोनों शाखाओं में अधिकारी स्तर के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) की तरफ से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-I) 2026 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। सभी उम्मीदवार जो ग्रुप ए राजपत्रित अधिकारियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 दिसंबर, 2025 तक है। यह परीक्षा फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) दोनों शाखाओं की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
AFCAT 2026: आयु सीमा
AFCAT 2026 फ्लाइंग ब्रांच के लिए आयु सीमा 20 से 24 वर्ष के बीच है, जबकि ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) ब्रांच के लिए आवेदकों की आयु 26 वर्ष तक हो सकती है।
AFCAT 2026: शैक्षणिक योग्यता
फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में गणित और भौतिकी दोनों में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अतिरिक्त, उनके पास कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री (बीई/बी.टेक) होनी चाहिए।
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) ब्रांच के लिए आवेदकों को भौतिकी और गणित के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री (बीई/बी.टेक) अनिवार्य है।
AFCAT-I 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक AFCAT पोर्टल afcat.cdac.in पर जाएं।
- AFCAT-I 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण पूरा करें और एक लॉगिन आईडी बनाएं।
- व्यक्तिगत, शैक्षिक और कम्युनिकेशन विवरण भरें।
- फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- AFCAT-I 2026 के लिए कंफर्मेशन पेज सेव करें।
AFCAT 2026: चयन प्रक्रिया
एएफकैट 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए ट्रेनिंग दिसंबर 2025 से शुरू होगी। यह भर्ती तीन चरणों में होगी- एक लिखित परीक्षा, वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी) में एक इंटरव्यू और वायु सेना अकादमी, डुंडीगल, हैदराबाद में मेडिकल टेस्ट होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम