AFCAT 2 2024: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पंजीकरण afcat.cdac.in पर शुरू, 28 जून आवेदन की लास्ट डेट
Saurabh Pandey | May 30, 2024 | 04:20 PM IST | 2 mins read
भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी शाखाओं) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 30 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार IAF AFCAT 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी और तकनीकी) शाखाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जून तक है।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2024 (एएफसीएटी 2) पास करने वाले उम्मीदवारों को जुलाई 2025 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, और उन्हें फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) दिया जाएगा।
AFCAT 2: आयुसीमा
भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी शाखाओं) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
IAF AFCAT 2: आवेदन शुल्क
आईएएफ एएफसीएटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। AFCAT 2 2024 आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान है। पुरुष और महिला दोनों एएफसीएटी 2 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
IAF AFCAT 2: परीक्षा तिथि
भारतीय वायु सेना की तरफ से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 9, 10 और 11 अगस्त, 2024 को आयोजित किया जाएगा। सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को आईएएफ एएफसीएटी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा का चयन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एएफसीएटी और इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (ईकेटी) दोनों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
AFCAT 2 2024 Syllabus: परीक्षा पैटर्न
एएफसीएटी परीक्षा में चार खंड होते हैं। सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक योग्यता, संख्यात्मक योग्यता और तर्क, और सैन्य योग्यता परीक्षा, जिसके लिए दो घंटे का समय उम्मीदवारों को मिलेगा। इस परीक्षा में 100 प्रश्न शामिल हैं और यह 300 अंकों की है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (ईकेटी) परीक्षा 45 मिनट तक चलती है और इसमें मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रश्न शामिल होते हैं, जिसमें कुल 50 प्रश्न और अधिकतम 150 अंक होते हैं।
IAF AFCAT 2: रिक्तियों की संख्या
एएफसीएटी 2024 परीक्षा का उद्देश्य फ्लाइंग ब्रांच के साथ-साथ ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन करना है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 317 रिक्तियों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई