AFCAT 1 Answer Key 2026: एएफसीएटी 1 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट afcat.edcil.co.in पर जारी, आपत्तियां दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 06:38 PM IST | 2 mins read
एएफसीएटी 1 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Downloadनई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने 1 फरवरी, 2026 को वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) 01/2026 के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर एएफसीएटी 1 आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
एएफसीएटी 1 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एएफसीएटी आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की विंडो 1 फरवरी 2026 शाम 5:00 बजे से 3 फरवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी।
ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से और समय-सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। एएफसीएटी परीक्षा में अधिकतम 300 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे गए थे। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का आयोजन 31 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “31/01/2026 को आयोजित एएफसीएटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आपत्ति प्रबंधन पोर्टल सक्रिय हो गया है। प्रश्न पत्र/प्रोविजनल उत्तर कुंजी के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर लॉगिन करके अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।”
एएफसीएटी आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न शाखाओं में कुल 340 रिक्तियों को भरा जाएगा।
AFCAT 1 Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
एएफसीएटी 1 आंसर की डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.edcil.co.in/ पर जाएं।
- ‘कैंडिडेट लॉगिन’ के भीतर AFCAT 01/2026 टैब पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण की सहायता लॉगिन करें।
- अपने सेट के लिए AFCAT उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल