AEES Recruitment 2026: परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालयों में 254 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | October 27, 2026 | 01:41 PM IST | 1 min read

परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) देशभर के 15 केंद्रों पर 30 स्कूल संचालित करती है। इन स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) देशभर के 15 केंद्रों पर 30 स्कूल संचालित करती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) ने देशभर के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालयों में 254 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशनजारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल से लेकर पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी और बालवाटिका शिक्षकों के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल aees.onlineregistrationforms.com के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

AEES Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में प्रिंसिपल के 4 पद, वाइस प्रिंसिपल का 1 पद, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 27 पद, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 102 पद, प्राइमरी टीचर (PRT) के 89 पद, पीआरटी म्यूज़िक के 10 पद, लाइब्रेरियन के 13 पद तथा बालवाटिका टीचर के 8 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार पे-मैट्रिक्स लेवल 6 से लेवल 12 के तहत वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

AEES Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aees.onlineregistrationforms.com पर जाएं।
  2. अब न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  3. एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करें।
  4. अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें, फिर अपना पद और विषय चुनें।
  5. अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट ले लें।

Also read RRB Station Master Recruitment 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 25 नवंबर

AEES Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा
  2. साक्षात्कार / कौशल परीक्षा (यदि लागू हो)
  3. दस्तावेज सत्यापन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]