AEEE Registration 2026: अमृता प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग के लिए पंजीकरण तिथि 21 जनवरी तक बढ़ी, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | January 16, 2026 | 10:41 AM IST | 2 mins read
एईईई 2026 फेज 1 परीक्षा 30 जनवरी से 1 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Prepare for AEEE with a sample paper designed to boost your exam readiness. Practise important questions, assess your preparation, improve accuracy, and build confidence for the exam.
Download Nowनई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम (AVV) ने बीटेक प्रवेश के लिए अमृता प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग 2026 (AEEE 2026) फेज 1 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aeee.amrita.edu पर जाकर एईईई 2026 के लिए 21 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
New: AEEE 2027 Registration Link
Latest: Last 10 Years Question Papers | Mock Test | Practice Set
AEEE 2027: Mock Test Series | Sample Papers | Syllabus
Don't Miss: Complete Short Notes and Formula Handbook | PYQ's
पात्रता के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षा गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय के साथ न्यूनतम 60% अंकों में पास किया हो, साथ ही तीनों विषयों (PCM) में कुल 50% अंक होना अनिवार्य है। 10+2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी एईईई 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग 2026 के लिए 1 जुलाई, 2004 और 30 जून, 2010 के बीच जन्में कैंडिडेट पात्र हैं। भारतीय और विदेशी नागरिक दोनों ही एईईई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एईईई 2026 फेज 1 परीक्षा 30 जनवरी से 1 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Also read CUET PG 2026 Registration: सीयूईटी पीजी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, एनटीए ने एडवाइजरी की जारी
एईईई 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1,300 रुपये का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार केवल अपने जेईई मेन परसेंटाइल के आधार पर आवेदन कर रहे, उन्हें 500 रुपये का भुगतान करना होगा। एईईई 2026 फेज 1 उम्मीदवार 16 जनवरी से अपनी परीक्षा स्लॉट बुक करना शुरू कर सकते हैं।
एईईई परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर अंग्रेजी भाषा में ढाई घंटे की अवधि में कराई जाएगी। प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और मात्रात्मक योग्यता विषयों से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
AEEE 2026 Phase 1 Registration: आवेदन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एईईई फेज 1 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://aeee.amrita.edu/ पर जाएं।
- आवश्यक विवरण की सहायता से पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और एईईई 2026 फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र