Abhay Pratap Singh | January 10, 2026 | 06:33 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 18 जनवरी से 20 जनवरी तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर अंतिम तिथि 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 18 से 20 जनवरी तक आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा मार्च 2026 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए अभी तक प्रोसेस पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा:
नोटिस में कहा गया कि, सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने वाले उम्मीदवारों का ही एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा माना जाएगा। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि फीस पेमेंट करने से पहले अपनी जानकारी ध्यान से देख लें, क्योंकि बाद में कोई बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।
सीयूईटी पीजी 2026 में इस बार केवल 4 परीक्षा शहर चुनने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवार सीयूईटी पीजी करेक्शन विंडो 2026 के दौरान अपने अतिरिक्त परीक्षा शहर के विकल्प अपडेट कर सकेंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए exams.nta.nic.in या nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं: