एबीवीपी ने हाई-लेवल टास्क फोर्स को परीक्षा सुधार संबंधी सिफारिशें सौंपीं; नीट साल में 2 बार कराने का सुझाव
Press Trust of India | September 14, 2026 | 10:56 PM IST | 2 mins read
एबीवीपी ने साल में दो बार नीट परीक्षा आयोजित करने की व्यवहार्यता पर भी विचार करने का सुझाव दिया है, जिसमें अधिकतम प्राप्तांक पर विचार किया जा सकता है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाले उच्चस्तरीय कार्य बल को परीक्षा सुधारों पर सिफारिशों का एक सेट सौंपा है जिसमें अधिक पारदर्शिता, मजबूत सुरक्षा उपायों और प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दो चरणीय प्रणाली जैसे सुझाव दिए गए हैं। छात्र संगठन ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। संगठन ने कहा कि उसकी सिफारिशें पुणे, नागपुर, भोपाल, दिल्ली, चंडीगढ़ और दक्षिण बिहार में आयोजित गोलमेज सम्मेलनों के दौरान छात्रों और विशेषज्ञों के साथ परामर्श पर आधारित हैं।
इसमें कहा गया है कि सिफारिशों में तत्काल, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक सुधारों को शामिल किया गया है जिनका उद्देश्य नीट सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाना है।
उसने कहा कि एक प्रमुख सुझाव प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को दो चरणों में आयोजित करना है जिसमें पहला चरण उम्मीदवारों को 'शॉर्टलिस्ट' करने के लिए हो और दूसरा चरण अंतिम चयन के लिए।
नीट परीक्षा साल में दो बार कराने का सुझाव
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने साल में दो बार नीट परीक्षा आयोजित करने की व्यवहार्यता पर भी विचार करने का सुझाव दिया है, जिसमें अधिकतम प्राप्तांक पर विचार किया जा सकता है।
अन्य सिफारिशों में कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं पर अधिक जोर, मजबूत प्रश्न-पत्र सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों के लिए समान राष्ट्रीय मानक और मजबूत उम्मीदवार सत्यापन और डेटा सुरक्षा तंत्र शामिल हैं।
एबीवीपी की परीक्षा सुधार संबंधी सिफारिशें
एबीवीपी ने दीर्घकालिक सुधारों के लिए पाठ्यक्रम, शिक्षण, मूल्यांकन और प्रवेश परीक्षाओं के बीच बेहतर समन्वय का आह्वान किया है। उसने कोचिंग पर निर्भरता कम करने के लिए संस्थागत शिक्षा को मजबूत करने, कैरियर परामर्श और योग्यता-आधारित मूल्यांकन शुरू करने, प्रमुख सुधारों को प्रायोगिक परियोजनाओं , समीक्षाओं और स्वतंत्र ऑडिट के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से लागू करने की भी सिफारिश की।
एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, ''छात्रों को अपने ज्ञान और कड़ी मेहनत के आधार पर प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम होना चाहिए, न कि उन्हें परीक्षा प्रणाली में खामियों का परिणाम भुगतना चाहिए।'' उन्होंने कहा कि सिफारिशों में पंजीकरण और परीक्षा से लेकर मूल्यांकन और चयन तक की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया है।
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 व 4 का संशोधित शेड्यूल mcc.nic.in पर जारी
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 की प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की सुविधाएं 22 से 27 सितंबर तक खुली रहेंगी; 27 सितंबर को रजिस्ट्रेशन दोपहर 3 बजे और पेमेंट शाम 6 बजे बंद हो जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल