ABVMU CAHET 2026: एलाइड हेल्थकेयर यूजी-पीजी कोर्स के लिए आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून तक बढ़ी
Santosh Kumar | June 6, 2026 | 10:59 AM IST | 1 min read
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीएएचईटी 2026 के तहत अलग-अलग बैचलर और मास्टर लेवल के अलाइड हेल्थकेयर कोर्स में एडमिशन होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने कॉमन एलाइड हेल्थकेयर एंट्रेंस टेस्ट (सीएएचईटी) 2026 के बारे में अहम घोषणा की है। अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट एलाइड हेल्थकेयर कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 जून को रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। इस फैसले से उन उम्मीदवारों को राहत मिली है जो समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे।
यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीएएचईटी 2026 के तहत अलग-अलग बैचलर और मास्टर लेवल के अलाइड हेल्थकेयर कोर्स में एडमिशन होंगे।
ABVMU CAHET 2026: एलाइड हेल्थकेयर यूजी-पीजी कोर्स
इसके जरिए कई कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा, जिनमें मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी, मास्टर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस, मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री, मास्टर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी और एमएससी ऑडियोलॉजी शामिल हैं।
बैचलर कोर्स में बीपीटी, बीएमएलएस और दूसरे संबंधित कोर्स शामिल हैं। ये कोर्स उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट अलाइड हेल्थकेयर कॉलेजों में उपलब्ध हैं।छात्रों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा।
CAHET 2026 Application: परीक्षा व शुल्क संबंधी विवरण
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा बढ़ी हुई तारीख के बाद कोई और समय नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 जून को जारी होने की संभावना है, जबकि परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।
वेबसाइट पर जारी ब्रोशर के अनुसार, यूजी के लिए अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹750 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ₹500 तय की गई है।
पीजी कोर्स के लिए अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रवेश शुल्क ₹3,000 तय किया गया है, और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क ₹2,000 तय किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल