Trusted Source Image

SCERT Delhi DElEd Rank List 2026: एससीईआरटी दिल्ली ने जारी की डीएलएड रैंक लिस्ट, ऐसे करें डाउनलोड

Saurabh Pandey | June 5, 2026 | 07:40 PM IST | 2 mins read

स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) दिल्ली ने 5 जून 2026 को DElEd प्रवेश परीक्षा की रैंक लिस्ट जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन छात्रों का नाम इस रैंक लिस्ट में शामिल किया गया है, वे सभी आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
जिन छात्रों का नाम इस रैंक लिस्ट में शामिल किया गया है, वे सभी आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) दिल्ली ने 'एससीईआरटी डीएलएड परीक्षा 2026' की रैंक लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके रैंक लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

एससीईआरटी दिल्ली DElEd रैंक लिस्ट 2026 पूरी तरह से प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। इस रैंक लिस्ट में उम्मीदवारों का नाम, उनका रोल नंबर, जेंडर, कैटेगरी, परीक्षा का नाम, कुल अंक और उम्मीदवार द्वारा प्राप्त की गई रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।

SCERT Delhi DElEd Rank List 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले एससीईआरटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "DEIEd Rank List 2026" के टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और "Sign In" बटन पर क्लिक करें।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर SCERT DElEd 2026 की रैंक लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगी।
  5. इस रैंक लिस्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही काउंसलिंग के लिए पात्र

जिन छात्रों का नाम इस रैंक लिस्ट में शामिल किया गया है, वे सभी आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों को उनके स्कोर और रैंक के आधार पर ही काउंसलिंग के विभिन्न चरणों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए इच्छुक छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के सभी जरूरी हिस्सों को पूरा करना होगा, जिसमें दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग फीस का भुगतान करना शामिल है।

Also read Delhi ITI Admission 2026: दिल्ली आईटीआई एडमिशन पंजीकरण लिंक itidelhi.admissions.nic.in पर एक्टिव, शेड्यूल जल्द

SCERT Delhi DElEd Rank List 2026: पहली मेरिट सूची 11 जून को

एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग के लिए संभवतः 6 से 8 जून तक पसंद / वरीयता में बदलाव की सुविधा दी जाएगी। एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 की पहली मेरिट सूची 11 जून को प्रकाशित की जाएगी। एससीईआरटी दिल्ली डीएलएड 2026 फर्स्ट मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 12 से 16 जून तक रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications