एबीबीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने शुरू की अन्नदाता स्कॉलरशिप, पीजीडीएम में किसान बच्चों को ट्यूशन फीस पर 50% छूट
Santosh Kumar | August 19, 2025 | 02:43 PM IST | 1 min read
संस्थान की निदेशक ने कहा, "किसान देश का पेट भरते हैं और उनके बच्चों को भविष्य का लीडर बनने में मदद करना हमारे लिए गर्व की बात है।"
नई दिल्ली: आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल (एबीबीएस) स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु ने अपने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) प्रोग्राम के लिए "अन्नदाता स्कॉलरशिप" योजना शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य किसानों के बच्चों को ट्यूशन फीस में 50% तक की छूट प्रदान करके उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना है। यह स्कॉलरशिप शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगी और उन छात्रों को मिलेगी जिनके माता-पिता या अभिभावक कृषि या संबंधित गतिविधियों में लगे हुए हैं।
एबीबीएस का कहना है कि यह पहल किसानों को सम्मान देने और उनकी नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और करियर के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक कदम है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट abbssm.edu.in पर आवेदन कर सकेंगे।
संस्थान की निदेशक मधुमिता चटर्जी ने कहा, "किसान देश का पेट भरते हैं और उनके बच्चों को भविष्य का नेता बनने में मदद करना हमारे लिए गर्व की बात है।" छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदक को साबित करना होगा कि वह किसान परिवार से है।
दो वर्षीय पीजीडीएम कार्यक्रम के लिए, उम्मीदवारों को किसान पहचान पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड या भूमि रिकॉर्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। चयन प्रक्रिया में पात्रता, वित्तीय स्थिति और कृषि पेशे के प्रमाण की जांच की जाएगी।
एबीबीएस किसानों के बच्चों के लिए इस तरह की छात्रवृत्ति योजना शुरू करने वाला पहला स्वायत्त बिजनेस स्कूल बन गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना और उन्हें उद्योग के लिए तैयार करना है।
अगली खबर
]AMU Student Protest: छात्रों की भूख हड़ताल से एएमयू में हालात तनावपूर्ण, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
छात्राओं ने मुख्य द्वार को अवरुद्ध कर दिया, जिससे आवाजाही ठप हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून के आवास की ओर मार्च करने की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी एएमयू परिसर में पहुंच गई।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा