AACCC PG Counselling 2026: आयुष पीजी काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी, राउंड 1 पंजीकरण व चॉइस फिलिंग आज से शुरू

Santosh Kumar | October 30, 2026 | 10:49 AM IST | 2 mins read

आयुष पीजी काउंसलिंग के नए शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान आज से शुरू हो रहा है, जो 3 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक चलेगा। भुगतान की सुविधा उसी दिन शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

आयुष पीजी काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (एएसीसीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयुष पीजी काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। आयुष पीजी काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार एआईएपीजीईटी-2026 में क्वालीफाई कर चुके हैं, वे अब आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में एमडी/एमएस कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

आयुष पीजी काउंसलिंग के नए शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान आज से शुरू हो रहा है, जो 3 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक चलेगा। भुगतान की सुविधा उसी दिन शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

AACCC PG Counselling 2026: राउंड 1 सीट आवंटन डेट

चॉइस फिलिंग भी आज से शुरू होकर 3 नवंबर को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग 3 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे के बीच पूरी करनी होगी। सीट आवंटन प्रक्रिया 4 नवंबर को पूरी की जाएगी।

राउंड 1 रिजल्ट 5 नवंबर को आएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें 6 से 13 नवंबर के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश लिया है, उनके डेटा का सत्यापन 14 नवंबर को होगा।

Also read Haryana Nursing Counselling 2026: हरियाणा नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल जारी, 30 अक्टूबर तक करें पंजीकरण

AACCC PG Counselling 2026: आयुष पीजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल

नीचे दी गई टेबल में आयुष पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का शेड्यूल दिया गया है-

इवेंट डेट

राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट

16 से 19 नवंबर, 2026

विकल्प भरना और लॉक करना

17 से 19 नवंबर, 2026

सीट आवंटन की प्रक्रिया

20 नवंबर, 2026

सीट आवंटन परिणाम

21 नवंबर, 2026

आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना

22 से 26 नवंबर, 2026

AACCC PG Counselling 2026: आयुष पीजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल

नीचे दी गई टेबल में आयुष पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का शेड्यूल दिया गया है-

इवेंट डेट

राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट

30 नवंबर से 2 दिसंबर, 2026

विकल्प भरना और लॉक करना

30 नवंबर से 2 दिसंबर, 2026

सीट आवंटन की प्रक्रिया

3 दिसंबर, 2026

सीट आवंटन परिणाम

4 दिसंबर, 2026

आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना

5 से 10 दिसंबर, 2026

AACCC PG Counselling 2026: आयुष पीजी काउंसलिंग स्ट्रे राउंड शेड्यूल

नीचे दी गई टेबल में आयुष पीजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे राउंड का शेड्यूल दिया गया है-

इवेंट डेट

राउंड 4 के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट

14 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2026

विकल्प भरना और लॉक करना

14 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2026

सीट आवंटन की प्रक्रिया

17 दिसंबर, 2026

सीट आवंटन परिणाम

18 दिसंबर, 2026

आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना

19 से 22 दिसंबर, 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]