AACCC PG Counseling 2026: आयुष पीजी काउंसलिंग प्रशासनिक कारणों से स्थगित, नया शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स जल्द
Saurabh Pandey | October 27, 2026 | 11:32 AM IST | 1 min read
आयुष पीजी काउंसलिंग प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। आयुष पीजी उम्मीदवारों के लिए नया शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स जल्द ही जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने आयुष पीजी काउंसलिंग-2026 में भाग ले रहे सभी उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। समिति द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयुष पीजी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों से अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
यह स्थगन भारतीय चिकित्सा प्रणाली राष्ट्रीय आयोग (NCISM) और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) के तहत होने वाली स्नातकोत्तर (PG) सीटों के प्रवेश पर लागू होती है। समिति ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग की नई तिथियां, संशोधित शेड्यूल और उपलब्ध सीटों का विवरण (सीट मैट्रिक्स) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित और अपलोड कर दिया जाएगा।
AIAPGET Counselling 2026: 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग
आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (AACCC) सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त आयुष कॉलेजों में 15 प्रतिशत 'ऑल इंडिया कोटा' पोस्टग्रेजुएट सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। इसके साथ ही, यह केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों और डीम्ड विश्वविद्यालयों की पात्र सीटों के लिए भी काउंसलिंग कराता है।
AIAPGET Counselling 2026: पूर्व में जारी शेड्यूल
पूर्व में जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 26 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक चलना था। पहले राउंड के लिए फीस जमा करने की सुविधा 1 नवंबर को शाम 5 बजे तक थी। जो उम्मीदवार ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 में क्वालिफाई हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के जरिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार