MP Govt Schools: मध्यप्रदेश के बालाघाट में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समान पहुंच के लिए 11 दिवसीय अभियान शुरू
Press Trust of India | November 16, 2026 | 08:56 PM IST | 2 mins read
यह यात्रा 25 नवंबर को भोपाल में समाप्त होने से पहले मध्यप्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरेगी। एक बयान में शेखर ने कहा, "हर बच्चे की क्षमता देश की क्षमता है। हर बच्चे को प्रगति के समान अवसर मिलने चाहिए।"
बालाघाट: देश के हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अवसर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार को एक सामाजिक संस्था ने 11 दिवसीय जन जागरुकता अभियान शुरू किया। आयोजकों ने इसके साथ ही सरकारी स्कूलों को मजबूत बनाने के लिए सामुदायिक स्तर पर सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी एवं समान शिक्षा पीपुल्स कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक समान शेखर ने सरकारी उत्कृष्टता विद्यालय के मैदान से 'समान शिक्षा जन यात्रा' की शुरुआत की।
यह यात्रा 25 नवंबर को भोपाल में समाप्त होने से पहले मध्यप्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरेगी। एक बयान में शेखर ने कहा, "हर बच्चे की क्षमता देश की क्षमता है। हर बच्चे को प्रगति के समान अवसर मिलने चाहिए।"
उन्होंने शिक्षा तक पहुंच में असमानताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल केवल प्रशासन के नहीं, बल्कि समुदाय के भी हैं। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप में उलझने के बजाय इन संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।
समिति के अनुसार, यह यात्रा 15 से 25 नवंबर के बीच बालाघाट से भोपाल तक सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल और नर्मदापुरम सहित अन्य जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान लोगों से संपर्क कर शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बयान में कहा गया है कि इन चर्चाओं के दौरान मिले सुझावों के आधार पर तैयार किया गया 'समान शिक्षा जन संकल्प' 25 नवंबर को भोपाल में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के शिक्षा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, युवाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
सरकारी उत्कृष्टता विद्यालय के मैदान पहुंचने से पहले अभियान में शामिल लोगों ने बालाघाट शहर के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली। इस दौरान प्रतिभागियों ने सभी के लिए समान शिक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हुए नारे लगाए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी