YIL Apprentice Recruitment 2026: यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 1 फरवरी से रजिस्ट्रेशन
Saurabh Pandey | January 28, 2026 | 09:10 PM IST | 1 min read
यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन के सफल होने के बाद, संबंधित आयुध एवं आयुध उपकरण कारखानों द्वारा चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएगी। चिकित्सा परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की जानकारी संबंधित कारखानों द्वारा अलग से दी जाएगी।
नई दिल्ली : यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) ने भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित भारतीय आयुध एवं आयुध उपकरण कारखानों में ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 3 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
भारत सरकार के पोर्टल apprenticeship.gov.in के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को recruit-gov.com वेबसाइट के माध्यम से पुनः आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है और जिनके पास राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र (एनएसी) है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
Yantra india limited yil apprentice recruitment 2026: आयु सीमा
यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 और 18 वर्ष होनी जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
Yantra india limited recruitment 2026: आवेदन शुल्क
यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये + जीएसटी और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिलाओं के लिए 100 रुपये + जीएसटी देना होगा।
Yantra india limited vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
गैर-आईटीआई कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक माध्यमिक (कक्षा 10 या समकक्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित बोर्ड के मानदंडों के अनुसार न्यूनतम 50% अंक (मूल मार्कशीट के अनुसार) और गणित और विज्ञान दोनों में न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए।
आईटीआई कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए संबंधित ट्रेड परीक्षा किसी ऐसे संस्थान से उत्तीर्ण होनी चाहिए। आईटीआई परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को माध्यमिक / कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए या समकक्ष (मैट्रिक / कक्षा 10 में न्यूनतम 50% अंक)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार