XAT Admit Card 2025: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड कल होगा जारी; डायरेक्ट लिंक और एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | December 19, 2024 | 03:33 PM IST | 2 mins read
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Prepare for XAT with confidence! Download the FREE XAT Mock Test eBook featuring exam-pattern questions, practice tests, and expert insights to boost your score.
Download Ebookनई दिल्ली: एक्सएलआरआई (XLRI) जमशेदपुर की ओर से जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (XAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 20 दिसंबर, 2024 को जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in के माध्यम से एक्सएटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। XAT 2025 परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। एक्सएलआरआई ने इस वर्ष 34 नए परीक्षा शहर जोड़े हैं।
XAT एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा स्थल और रिपोर्टिंग समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। एक्सएटी 2025 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट हाल टिकट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि) ले जाना होगा।
Also read CAT final Answer Key 2024: कैट फाइनल आंसर की iimcat.ac.in पर जारी; रिजल्ट डेट जानें
परीक्षा 2 भागों भाग 1 और भाग 2 के लिए आयोजित की जाएगी। भाग-1 में वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग (VA & LR), डिसीजन मेकिंग (DM) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट एंड डेटा इंटरप्रिटेशन (QA & DI) शामिल है। इसके अलावा, भाग-2 में जनरल नॉलेज (GK) विषय से प्रश्न शामिल होंगे।
VA & LR सेक्शन में कुल 26 प्रश्न, DM सेक्शन में लगभग 21 और QA & DI में लगभग 28 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, भाग-2 में GK से लगभग 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
XAT Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एक्सएटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध XAT एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड को जांचें, पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल