Abhay Pratap Singh | December 19, 2024 | 02:35 PM IST | 2 mins read
NTA JEE Mains: जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही जेईई मुख्य 2025 सत्र 1 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2025 सत्र 1 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, जेईई मेन परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2025 को जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, जेईई सिटी स्लिप रिलीज की डेट की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें, जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 और सिटी इंटिमेशन स्लिप दो अलग-अलग दस्तावेज हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 जेईई मुख्य परीक्षा तिथि से दो दिन पहले जारी करेगा। जेईई मेन हाल टिकट 2025 में परीक्षा केंद्र का नाम, शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होगा। हालांकि, जेईई मेन सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
जेईई मेन 2025 एंट्रेंस एग्जाम एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। जेईई मेन का आयोजन प्रत्येक वर्ष दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में किया जाता है। बीई, बीटेक कोर्स करने के इच्छुक उम्मीदवार जेईई मेन पेपर 1 और बीआर्क, बीप्लानिंग के लिए कैंडिडेट पेपर 2 में शामिल होते हैं।