XAT Result 2026: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट xatonline.in पर जारी, डाउनलोड करें; आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 16, 2026 | 02:38 PM IST | 1 min read
एक्सएटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एक्सएटी आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI), जयपुर ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026 परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। एक्सएटी रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी व्यक्तिगत साक्षात्कार और निबंध लेखन परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जारी कर दिया गया है, जिसे एक्सएटी आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। एक्सएटी स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण, सेक्शनवाइज स्कोर, कुल प्राप्त अंक, सेक्शनवाइज पर्सेंटाइल और कुल प्रतिशत की जांच कर सकते हैं।
एक्सएटी 2026 परीक्षा 4 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। एक्सएटी रिस्पॉन्स शीट 6 जनवरी को जारी की गई थी, जिसके बाद 9 जनवरी, 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का रिजल्ट तैयार किया गया है।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन एक्सएटी स्कोर, जीडी और साक्षात्कार राउंड में प्रदर्शन, कार्य अनुभव और शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट स्कोर का पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच का कोई प्रावधान नहीं है। एक्सएटी स्कोर का उपयोग एमबीए/ पीजीडीएम प्रोग्राम में एक्सएलआरआई और अन्य सहभागी संस्थान में प्रवेश के लिए किया जाता है।
XAT स्कोर स्वीकार करने वाले प्रबंधन संस्थान अपने-अपने कट-ऑफ अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अलग-अलग घोषित करेंगे। उम्मीदवारों को कट-ऑफ, ग्रुप डिस्कशन शेड्यूल और प्रवेश संबंधी अन्य घोषणाओं के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
XAT 2026 Scorecard: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों की सहायता से एक्सएटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर विजिट करें।
- लॉगिन विंडो में XAT आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करें और एक्सएटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा