XAT 2026: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन xatonline.in पर कल से होगा शुरू, शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | July 9, 2025 | 01:43 PM IST | 2 mins read
जेवियर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स (XAMI) की ओर से जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI ) द्वारा आयोजित XAT भारत में एमबीए और पीजीडीएम कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में से एक है।
Prepare for XAT with confidence! Download the FREE XAT Mock Test eBook featuring exam-pattern questions, practice tests, and expert insights to boost your score.
Download Ebookनई दिल्ली : जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 10 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2025 है।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में कम से कम तीन साल की स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक कार्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 10 जून, 2026 तक सभी परीक्षाएं पूरी कर लें। XAT में स्नातक स्तर के लिए न्यूनतम प्रतिशत की कोई आवश्यकता नहीं है।
XAT 2026: आवेदन शुल्क
XAT 2026 के लिए आवेदन शुल्क 2,200 रुपये है। XLRI कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक कार्यक्रम के लिए 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
जीमैट/जीआरई के माध्यम से पीजीडीएम (जीएम) कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले भारतीय उम्मीदवारों को 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा। एनआरआई/विदेशी/पीआईओ/ओसीआई श्रेणियों के उम्मीदवारों को जीमैट के माध्यम से एक या अधिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने पर 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
XAT 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'रजिस्टर' लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और अपना ईमेल अड्रेस सत्यापित करें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- एक्सएटी पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- XAT 2026 आवेदन फॉर्म जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
XAT 2026: मॉक टेस्ट की सुविधा
यह परीक्षा दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद सहित कई शहरों में आयोजित की जाएगी। छात्रों को अभ्यास करने और परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद करने के लिए वेबसाइट पर एक मॉक टेस्ट उपलब्ध होगा।
XAT 2026: परीक्षा तिथि
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 4 जनवरी, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
अगली खबर
]MOE Survey: शिक्षा मंत्रालय के सर्वे में खुलासा, कक्षा 6 के केवल 53 फीसदी छात्र जानते हैं 10 तक का पहाड़ा
समग्र विकास के लिए ज्ञान का प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और विश्लेषण (परख) राष्ट्रीय सर्वेक्षण, जिसे पहले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) के रूप में जाना जाता था, पिछले साल 4 दिसंबर को आयोजित किया गया था।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल